Welcome to TIME FOR YOU 24   Click to listen highlighted text! Welcome to TIME FOR YOU 24
लोकल न्यूज़
Trending

करावल नगर के अंकुर एनक्लेव में गली-नाली निर्माण पर विवाद, जनता में आक्रोश

निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जा रहा।

करावल नगर के अंकुर एनक्लेव क्षेत्र में गली और नालियों के निर्माण कार्य को लेकर स्थानीय निवासियों में भारी नाराज़गी देखने को मिल रही है। क्षेत्र के लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य सही तरीके से नहीं किया जा रहा, जिसके कारण पानी की निकासी पहले से भी खराब हो गई है।

स्थानीय नागरिकों के अनुसार, हल्की बारिश में ही सड़कों पर पानी भर जा रहा है। लोगों का कहना है कि नालियों का लेवल ठीक नहीं रखा गया और पानी का बहाव सही दिशा में नहीं है। इस मुद्दे को लेकर कई बार ठेकेदार और स्थानीय लोगों के बीच तीखी बहस और भिड़ंत भी हो चुकी है। निवासियों ने आरोप लगाया कि निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जा रहा। क्षेत्र की महिलाओं और बुजुर्गों ने प्रशासन से मांग की है कि कार्य की निष्पक्ष जांच कराई जाए और तकनीकी विशेषज्ञों से निरीक्षण करवाया जाए।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि निर्माण कार्य को पारदर्शी तरीके से पूरा कराया जाए ताकि भविष्य में जलभराव जैसी समस्या से राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!